Advertisement

लखनऊ, थाना सआदतगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्टर करन तिवारी 

सत्यार्थ न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश 

19/04/2024

थाना सआदतगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

दिनांक:-18.04.2024

कार्यवाहीः-

आज दिनांक 18.04.2024

,को थाना सआदतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 34/2024 धारा 376/323/504/506 भादवि थाना सआदतगंज में वाछित अभियुक्त जीशान शेख उर्फ दिशान उर्फ दिलशान पुत्र रसीद निवासी यासीनगंज नेवाती टोला थान सआदतगंज लखनऊ हाल पता गोवण्डी शिवाजी नगर आगार बरिहान मुम्बई उम्र-करीब 23 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अपराध का संक्षिप्त विवरण-

(घटनाक्रम)-

कोतवाली

सआदतगंज

दिनांक 23.02.2024

को वादिनी/पीडिता द्वारा विपक्षी आमिर अन्सारी द्वारा वादिनी/पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा विपक्षीगणो द्वारा वादिनी के साथ मारपीट करने, गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 34/2024 धारा 376/323/504/506 भादवि बनाम आमिर अंसारी आदि 06 नफर पंजीकृत किया गया तथा अभियोग उपरोक्त में अभि० जिशान शेख उर्फ दिशान उर्फ दिलशान उपरोक्त वांछित चल रहा था। जिसका मा०न्यायालय से एनबीडब्लू प्राप्त कर तत्काल प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय से पुलिस टीम बनायी गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त की तलाश पतारसी तथा दबिश दी जा रही थी।

थाना सआदतगंज की गठित पुलिस टीम उक्त घटना के अनावरण हेतु अभियुक्त के अस्थायी पता गोवण्डी शिवाजी नगर आगार बरिहान मुम्बई, महाराष्ट्र पुलिस की सहायता से अभियुक्त के हाल पता-गोवण्डी शिवाजी नगर आगार बरिहान मुम्बई महाराष्ट्र पर दबिश दी गयी, अभियुक्त मौजूद मिला। वांछित अभियुक्त जीशान शेख उपरोक्त को उसके घर गोवण्डी शिवाजी नगर मुम्बई महाराष्ट्र से उसके जुर्म से अवगत कराते हुये नियमानुसार गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लेकर अभियुक्त को नियमानुसार लाकर थाना हाजा पर दाखिल किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

जीशान शेख उर्फ दिशान उर्फ दिलशान पुत्र रसीद निवासी यासीनगंज नेवाती टोला थाना सआदतगंज लखनऊ हाल पता गोवण्डी शिवाजी नगर आगार बरिहान मुम्बई उम्र करीब 23 वर्ष

मु0अ0सं0-34/2024 धारा 376/323/504/506 भादवि थाना सआदतगंज लखनऊ

गिरफ्तार करने वाली टीम के अधिकारी/कर्म0गण का नामः-

प्र०नि० ब्रजेश सिंह थाना सआदतगंज कमिश्नरेट लखनऊ।

उ0नि0 श्री अजय कुमार चौरसिया थाना सआदतगंज कमिश्नरेट लखनऊ।

उ0नि0 श्री आशीष बालियान थाना सआदतगंज कमिश्नरेट लखनऊ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!