सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया
रिपोर्टर -इश्तियाक अली तहसील प्रभारी जिला बिजनौर
बिजनौर- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश में अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही की अध्यक्षता में प्रधामंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। यह दिवस प्रत्येक माह की 1,9,16 और 24 तारीख़ को मनाया जाता है। राजकीय अवकाश होने पर आगे की तारीखों में मनाया जाता है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की चार बार जांच कराना है और उनको गंभीर लक्षणों से बचाना है ताकि जच्चा और बच्चा की सुरक्षा की जा सके। उन्हे पौष्टिक आहार आदि मुहैया कराया जा सके।जिसमे डॉक्टर रहमत,मेंटर नर्स प्रतीभा, स्टॉफ नर्स रासीदा,ज्योति और एलटी देवेन्द्र , रियाज परवेज द्वारा गर्भवती महिलाओं और एच आर पी महिलाओं को निशुल्क खून,पेशाब की जांच, दबाये, पेट की जॉच,अल्ट्रासाउंड ,आयरन सुकरोज इंजेक्शन चढ़ाना,ट्रांसपोर्ट आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई । इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही ने बताया कि प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा शुरू किया गया है। कार्यक्रम का लक्ष्य हर महीने की1, 9 ,16 और 24 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को सार्वभौमिक रूप से निःशुल्क, सुनिश्चित, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करना है।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के बारे मे डॉक्टर स्नेही ने बताया कि इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों सीएचसी/ पीएचसी पर उनकी गर्भावस्था के दूसरी और तीसरी तिमाही की अवधि (गर्भावस्था के 4 महीने के बाद) के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया जाता है। आज के कार्यक्रम की मोनिटरिंग बीपीएम प्रमोद कुमार,बीसीपीएम सुधीर कुमार, बी ए एम हरिओम और एसटीएस फारूख द्वारा की गई। इस दौरान वीर सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप रावत, योगेश,हरीश, राशि और अनम भी उपस्थित रही।

















Leave a Reply