Advertisement

बस्ती।न्यू इकरा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश

न्यू इकरा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश


बस्ती। मंगलवार को न्यू इकरा पब्लिक स्कूल रहमतगंज गांधीनगर में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया । बच्चों ने आपस में गले मिलकर ईद मनाई सबको ईद मुबारक बोला और सेवइयां खाने के साथ समोसे और छोले का भी लुत्फ लिया । उनके चेहरोें पर ईद की मुस्कान थी।
इस मौके पर प्रबंधक डा. अजीज आलम एवं डायरेक्टर अयाज अहमद के द्वारा बच्चों को ईदी भी दी गई । कहा ईद का त्यौहार तीस दिन के रोजे रखने के बाद परवरदिगार की तरफ से उपहार है । ईद का असली संदेश आपसी भाई चारा बढ़ाना और देश प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है । उन्होंने बच्चो से कहा त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मानना चाहिए । आपका मुख्य उद्देश्य अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपना और स्कूल के साथ-साथ देश का नाम रोशन करना होना चाहिए । इस मौके पर देश में अमन शांति और तरक्की के लिए दुआ भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रिंसिपल जेबा शाहीन, तस्लीम मैम, जैनब मैम, अजरा मैम,सनोवार मैम , राजिया सुल्ताना मैम, अयमन सर, नबीला मैम, अंबरी मैम, सफीना मैम,अफसाना मैम , कुटबुद्दीन सर ,हाफिज शहादत और हाफिज बदरे आलम मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!