Advertisement

मैनपुरी ,लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

मैनपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

 

satyarath.comमैनपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पेक्सपेड़ के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य,शुभम जाटव व ममता राजपूत रहीं।

नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि मैनपुरी में भाजपा जीतेगी,सपा का गढ़ टूटेगा और डिम्पल यादव हारेंगी। उन्होंने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं का’ नारा दिया।

उन्होंने कहा कि सपा ने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश और मैनपुरी को गुंडागर्दी का झुनझुना दिखाने का काम किया। समाजवादी पार्टी का आतंक इतना था कि कन्नौज में डिम्पल के सामने किसी को नामांकन नहीं करने दिया गया था। बीजेपी की सरकार में विकास हुआ है और जनता विकास के नाम पर वोट करेगी।

नामांकन के बाद जयवीर सिंह के चुनाव कार्यालय का उदघाटन हुआ। क्रिश्चियन स्कूल के खेल मैदान में एक चुनावी सभा आयोजित हुई जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधन देना था

मोहन यादव का चुनावी सभा को संबोधित न करने के पीछे सभा स्थल पर अधिकांश कुर्सियों का खाली होना माना जा रहा है।

मोहन यादव का मैनपुरी आगमन जयवीर सिंह के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन तक ही रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!