Advertisement

लखनऊ – नो स्मोकिंग जोन में धूम्रपान करने पर आबकारी विभाग ने लगाया जुर्मा

www. Satyarath.cikj8p

रिपोर्टर करन तिवारी 

लखनऊ

 राज्य उत्तर प्रदेश

नो स्मोकिंग जोन में धूम्रपान करने पर आबकारी विभाग ने लगाया जुर्माना

www. Satyarath.cikj8p

April 14, 2024

-बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, बार व ढाबों पर आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ बिना लाइसेंस के शराब पार्टी करने और बाहरी राज्यों की शराब पिलाने वाले होटल, बार, रेस्टोरेंट पर भी लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ ट्रेन एवं बस में सफर करने वाले यात्रियों की भी चेकिंग की जा रही हैं। अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण व परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में आबकारी विभाग विशेष प्रवर्तन अभियान चला रहा है। जनपद में चल रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी की कई टीमें गठित की गई है। यह टीमें नियमित रूप से रेस्टोरेंट, बार, ढाबे, शराब की दुकान, चेक पोस्ट, बॉर्डर क्षेत्रों में छापेमारी कर रही रही है। जिला आबकारी अधिकारी के सख्त निर्देश है कि बगैर अनुमति के किसी भी कार्यक्रम में शराब परोसे जाने की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अलबत्ता रेस्टोरेंट, क्लब और मैरिज होम संचालकों को नियम-कानूनों का पालन करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट, बार एवं ढाबों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया जनपद में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में दबिश एवं चेकिंग कर रही है। शनिवार रात को आबकारी निरीक्षक इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह, विजय शुक्ला, विवेक सिंह, रजनीश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कृति प्रकाश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, विजय राठी, सुभाष चन्द्र, अरविंद बघेल, कौशलेन्द्र रावत, लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, रिचा सिंह और सुनीता ओझा की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बार, होटल, रेस्टोरेंट पर का औचक निरीक्षण किया गया। थाना विभूति खंड की समिट बिल्डिंग में स्थित बारों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। माई बार हेडक्वार्टर बार पर नो स्मोकिंग जोन में धूम्रपान कराये जाने पर नियमानुसार जुर्माना किया गया। सभी बार संचालकों को लाइसेंस शर्तों के अनुसार बार चलाने, केवल अनुमन्य शराब की बिक्री करने तथा समय सीमा का खास ध्यान रखने की सख़्त हिदायत दी गई। इसके अलावा टीम द्वारा शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। जांच में लगभग सभी शराब की दुकान पर स्टॉक और रजिस्टर के हिसाब से सही मिली। निरीक्षकों द्वारा बार कोड से शराब की बोतल की गुणवत्ता चेक की गई। निरीक्षण के समय कोई अनियमितता नहीं पायी गयी।

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट, बार, ढाबा एवं  ब दुकानों के संचालकों को नियमानुसार बिक्री करने के निर्देश दिए। बैंक्वेट हॉल एंड रेस्टोरेंट के संचालकों को आबकारी विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले ऑकेजनल बार लाइसेंस के बारे में जानकारी भी दी गयी। बिना लाइसेंस शराब परोसने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।  गौरतलब हो कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्करों के संबंधित ठिकानों पर दबिश एवं हाईवे पर संचालित ढाबों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के होटल एवं रेस्टोरेंट के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा बाहरी राज्यों से शराब लाने वालों पर नजर बनाए हुए है। आबकारी विभाग समय-समय पर रूटीन चेकिंग के क्रम में इस बात की तस्दीक करता है कि सभी शराब की दुकान के लाइसेंस धारक विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित करें। इसके अलावा टीम द्वारा रविवार को जनपद में ड्राई डे के चलते जनपद में शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। जिससे शराब बंदी का पूर्ण रूप से पालन कराया जा सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!