Advertisement

बस्ती।चित्रगुप्त मन्दिर में सम्पन्न हुई महाआरती

चित्रगुप्त मन्दिर में सम्पन्न हुई महाआरती

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती। पूर्व की भांति इस रविवार भी धर्मशाला रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। चित्रगुप्त कमेटी के युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आज बीमा अभिकर्ता मुकेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव मुख्य यजमान रहीं। दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि नववर्ष के अवसर पर यह पहली आरती है, निःसंदेह सभी की मनोकामना पूरी होगी।

भगवान चित्रगुप्त हम सभी के कर्मो का लेखा जोखा रखते हैं। हमें ऐसे मार्ग पर चलना चाहिये जो लोककल्याण के लिये हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ सौरभ सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, कौशल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, डा जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मीरा, श्रद्धा मोदी, रंजना श्रीवास्तव, सुधा मंजुल,, सुषमा श्रीवास्तव, वन्दना श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, दीपक मंजुल, इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवस्तव, कंचन पाण्डेय, अयोध्या प्रसाद आदि भक्त मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!