Advertisement

लखनऊ : पुलिस लाइन लखनऊ के परिसर में स्थित सभागार में एक सेनिमार का आयोजन, पशुओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं क्रूरता से निजात दिलाने को लेकर विचार विमर्श।।।

www.satyarath.com

06/04/2024

रिपोर्टर करन तिवारी,लखनऊ उत्तर प्रदेश 

satyarath.comलखनऊ पशु कल्याण और प्रभावी पुलिस कार्रवाई के विषय पर आसरा फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 06.04.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ के परिसर में स्थित सभागार में एक सेनिमार अयोजित किया गया जिसमें पशुओं से संबंधित विभिन्न कानूनों तथा पशुओं के प्रति हो रही क्रूरता यथा-जानवरों को भोजन, पानी आश्रय और या पशु चिकित्सा देखभाल से वंचित करने के साथ जानवरों पर अत्याचार करना, उन्हे अपंग बनाना या मारना-पीटना आदि के निदान के बारे में जानकारी दी गई।

satyarath.comउक्त संगोष्ठी का उद्देश्य पशुओं को दी जाने वाली अनावश्यक प्रताड़ना को रोकना है।उक्त संगोष्ठी में पुलिसकर्मियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया और संगोष्ठी की सराहना की गई।इसके अतिरिक्त आसरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता की घटनाओं की रोकथाम के लिए जानकारी देते हुये लोगों से अपील की गई कि यदि आपके आस-पास इस प्रकार की घटनायें संज्ञान में आयें तो आप तुरंत निम्न नम्बरों पर सूचना दे सकते हैं-

➤ JEEV BASERA SPCA-6391005042

➤ GOVT HELP LINE-1962 WITH 24HRS SERVICE AVAILABLE

➤ LUCKNOW NAGAR NIGAM-

TOLL FREE NO-1533

LAND LINE NO-0522-2289782;0522-2289764

VETERINARY OFFICER NAGAR NIGAM LUCKNOW-

MOB 08810729191.

इस अवसर पर डी०सी०पी० सेन्ट्रल श्रीमती रवीना त्यागी, डी०सी०पी० ट्रैफिक श्रीमान सलमान ताज पाटिल, एसीपी लाइन सुश्री किरन यादव समेत अन्य उच्चाधिकारीगण व लखनऊ जनपद के विभिन्न थानों के उप निरीक्षक व अन्य कर्मचारीगण एवं आसरा फाउण्डेशन से श्रीमती कविता दास एवं सहयोगी टीम मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!