Advertisement

शहडोल जिले जनपद गोहपारू में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

http://satyarath.com/

शहडोल जिले जनपद गोहपारू में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

 

शहडोल से राजेश कुमार यादव कि रिपोर्ट

 शहडोल जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले के जनपद पंचायत गोहपारू में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील भी की गई। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान गली मोहल्ले में पहुंचकर सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, चला चली मतदान करी अपने मत के मान करी, जन जन की यही पुकार वोट डालो अब की बार, के नारे, भी लगाए गए।
गौरतलब है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उददेश्य से स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!