Advertisement

बहराइच – जीव जंतुओ एवं पक्षियों का संरक्षण मानव जीवन का परम लक्ष्य -डॉ. पंकज शुक्ला शिक्षास्थली फाउंडेशन

www. Satyarath.com

संवादाता पंकज कुमार शक्ला

बहराइच

जीव जंतुओ एवं पक्षियों का संरक्षण मानव जीवन का परम लक्ष्य -डॉ. पंकज शुक्ला शिक्षास्थली फाउंडेशन

www. Satyarath.comजनपद मे पक्षियों के संरक्षण के लिए शिक्षास्थली फाउंडेशन अभियान चला रहा है, इसी क्रम मे आज विकास खंड कैसरगंज मे बिभिन्न गांव मे पक्षियों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे बच्चो एवं गांव के लोगो को पशु पक्षी के संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक किया गया, जनपदवासियो से शिक्षास्थली फाउंडेशन के निदेशक डॉ. पंकज कुमार शुक्ला ने अपील की इस धरती पर मनुष्य के सामान सभी का अधिकार है, धरती पर मौजूद संसाधन सिर्फ मनुष्य की ही नहीं है, इस धरती पर उपलब्ध सभी संसाधन पर सभी का हक़ है. लेकिन मनुष्य ने अपनी प्राकृतिक संसाधन का अंधाधुंध प्रयोग कर पृथ्वी के वातावरण को काफ़ी नुकसान पहुंचाया है, हम सभी का कर्त्तव्य है की हमें जीव जंतुओ का संरक्षण करना चाहिए, कई जीव जंतु विलुप्त हो चुके है, उनके संरक्षण के लिए हमें आगे आना चाहिए, शिक्षास्थली फाउंडेशन इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए लोगो से इस मुहीम मे जुड़ने की अपील करता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!