Advertisement

महुवा-स्वीप टीम द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

http://satyarath.com

https://satyarath.com

महुवा-स्वीप टीम द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल

महुवा विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ए.आर.ओ महुवा लाखनसिंह गुर्जर के निर्देशन में स्वीप कैलेंडर के अनुसार शनिवार को राजस्थान स्थापना दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वीप टीम के कला-जत्था के कलाकारों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें लोकगीतों के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करने का महत्व समझाया गया स्वीप टीम के कोऑर्डिनेटर रोहिताश शर्मा ने बताया कि शनिवार को राजस्थान स्थापना दिवस की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित गुदहनिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें स्वीप टीम के कला जत्था कलाकारों के साथ होली एंजेल्स विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर आगामी 19 अप्रैल को सभी मतदाताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की अपील की,इसमें स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने भी भाग लिया इस अवसर पर निदेशक योगेश गुदहनिया,अमित पाराशर,स्वीप टीम के रोहिताश शर्मा,श्रीमती अनीता अवस्थी,महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष अवधेश अवस्थी,हरिराम योगी,नंदलाल नापित,मुकेश गुर्जर,राजेश शर्मा,रमेश मीना,शम्भू दयाल,राम सिंह, योगेन्द्र शर्मा,सीता अग्रवाल, अमरसिंह सहित विद्यालय का स्टाँफ एंव विद्यार्थी सहित आम मतदाता उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!