Advertisement

वाराणसी – नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने वाराणसी के नए BSA का पद  संभाला आठ महीने के कार्यकाल के बाद पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव वेटिंग में

अंकुर कुमार पांडेय 

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

वाराणसी – नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने वाराणसी के नए BSA का पद  संभाला आठ महीने के कार्यकाल के बाद पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव वेटिंग में

वाराणसी आठ महीने के कार्यकाल के बाद अनुराग श्रीवास्तव वेटिंग में|वाराणसी,नए बीएसए भूपेंद्र सिंह। अब भूपेंद्र सिंह वाराणसी के नए BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) होंगे। वही अभी तक प्रतापगढ़ जनपद के बीएसए रहे। शनिवार देर शाम शासन स्तर से जारी सूची में कई जिलों के बीएसए के ट्रांसफर किए गए। कुछ लोगों को पहली बार बीएसए बनाया गया है।

वाराणसी के बीएसए अनुराग श्रीवास्तव अभी वेटिंग में हैं। यहां पर उनका कार्यकाल करीब आठ महीने ही रहा। इनके कार्यकाल में RTE यानी ‘शिक्षा का अधिकार’ तहत सराहनीय कार्य किया गया। पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा एडमिशन उन्होंने आरटीई के तहत कराया।

अनुराग श्रीवास्तव सितंबर 2025 में वाराणसी के बीएसए बने थे। बता दें कि भूपेंद्र सिंह मूलत: देवरिया के रहने वाले हैं। सरस्वती शिशु मंदिर अहिरौली बघेल में ही 12वीं तक की पढ़ाई किए। स्नातक की पढ़ाई लखनऊ विवि से हुई। उसके बाद बिजली विभाग राजभवन में एसएसओ की नौकरी मिली थी। नौकरी के दौरान तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एमए भी किया। तीसरी बार में सफलता मिली।

GIC के 6 प्रवक्ताओं का ट्रांसफर

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार देर शाम प्रवक्ताओं के तबादले की सूची जारी की गई। इसमें वाराणसी के 6 प्रवक्ता शामिल हैं। इनमें चार को जिले में तैनाती दी गई है, जबकि दो को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है। DIOS

भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाराणसी में नई तैनाती पाने वाले चार प्रवक्ताओं में जौनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज, मुफ्तीगंज में तैनात संस्कृत प्रवक्ता धर्मेंद्र द्विवेदी को सेवापुरी स्थित बरकी महाविद्यालय में तैनाती दी गई है। राजकीय महाविद्यालय, जक्खिनी में तैनात अर्थशास्त्र की प्रवक्ता डॉ. स्वर्णिमा घोष को जीजीआईसी, सेवापुरी भेजा गया है। राजकीय महाविद्यालय, फरीदपुर में तैनात कॉमर्स के प्रवक्ता को बरकी महाविद्यालय, सेवापुरी में तैनाती दी गई है। वहीं, सैदपुर राजकीय महाविद्यालय में तैनात जूलॉजी के प्रवक्ता बलबीर सिंह को राजकीय महाविद्यालय, पलहीपट्टी में भेजा गया है। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय, जक्खिनी में तैनात हिंदी के प्रवक्ता डॉ. शरद कुमार का तबादला सैदपुर राजकीय महाविद्यालय में किया गया है। वहीं, जक्खिनी में तैनात हिंदी की प्रवक्ता डॉ. आभा गुप्ता को मिर्जापुर के अदलहाट राजकीय महाविद्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!