Advertisement

सोनभद्र-आरंगपानी में नल जल योजना ठप, ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर — अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

आरंगपानी में नल जल योजना ठप, ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

म्योरपुर/सोनभद्र।

सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी में नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नल जल योजना शुरू होने के बावजूद लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है।

समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सरकार एवं प्रशासन से जल्द से जल्द नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

सांकेतिक प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजू कुमार गुप्त, राम लखन प्रजापति, सरोज देवी, रणजीत सिंह, उदयभान सिंह, सुशीला देवी, सुरेश कुमार, राम प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, हीरा सिंह खरवार, दयाशंकर गोड़, रामअवतार खरवार, संजय कुमार, भूरेश्वर एवं किरामती सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि नल जल योजना को तत्काल सुचारु रूप से संचालित कराया जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके और पेयजल संकट से निजात मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!