Advertisement

सितारगंज में पत्रकारों की बड़ी एकजुटता उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर नई कार्यकारिणी का गठन

सितारगंज में पत्रकारों की बड़ी एकजुटता

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर नई कार्यकारिणी का गठन

सितारगंज।

नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सितारगंज, शक्तिफार्म और नानकमत्ता क्षेत्र के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सितारगंज इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें चरण सिंह सरारी को अध्यक्ष, अमर सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरि मोहन को उपाध्यक्ष, प्रवेश राणा को महासचिव, विक्की मण्डल को कोषाध्यक्ष, मनोज हालदार को उपसचिव, अनिल सागर को मीडिया प्रभारी तथा गुरनाम सिंह, अश्वनी दीक्षित और प्रदीप रस्तोगी को संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला ने कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। यूनियन हमेशा पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा ने कहा कि “पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यूनियन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुपेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में काम कर रहे पत्रकारों को विशेष सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए, इसके लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा। वहीं नवमनोनीत सितारगंज इकाई अध्यक्ष चरण सिंह सरारी ने सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि मुझ पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और पत्रकार साथियों के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करूंगा। बैठक में नवीन भट्ट, सपन मण्डल, राजेश गुप्ता, बलजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!