Advertisement

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, रतनपुर मोड़ से दबोचे गए बाइक चोरी के तीन शातिर अपराधी, 02 अदद मोटरसाइकिल व कटी हुई गाड़ियाँ और स्पेयर पार्ट्स बरामद।

रिपोर्टर मोहम्मद सेबू 
सुलतानपुर

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, रतनपुर मोड़ से दबोचे गए बाइक चोरी के तीन शातिर अपराधी, 02 अदद मोटरसाइकिल व कटी हुई गाड़ियाँ और स्पेयर पार्ट्स बरामद।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के आदेश एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में वाछिँत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर, सुल्तानपुर की पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0790/2025 धारा 303(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. विकास कुमार पुत्र मन्तराम निवासी अठैसी थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 2. विकास पुत्र प्रेमनाथ निवासी ग्राम जासापारा पश्चिमी पट्टी थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 3. प्रवेश कुमार पुत्र पदम प्रकाश निवासी ग्राम बेलहरी थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर को दिनांक 27.02.2026 को रतनपुर मोड़ के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी अपनी मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लेस लाल+काली रंग रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी करके गया था वादी वापस आकर देखा तो तो गाड़ी नही मिली जिसको अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा प्रकाश में अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर जिला कारागार सुलतानपुर में निरूद्ध कराया गया ।
• एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्पेलेन्डर प्लस लाल काली रंग सम्बन्धित मु0अ0सं0 790/25 धारा 303(2) बीएनएस
• बरामदगी चोरी की एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे
• एक अदद खुली हुई मोटर साइकिल हीरो कम्पनी
• दो अदद मोटर साइकिल का इंजन हीरो कम्पनी
• पांच अदद मोटर साइकिल की टंकी व एक अदद शीट

गिरफ्तार करने वाली टीम
• उ0नि0 अभिषेक सिंह
• उ0नि0 प्रदीप कुमार
• उ0नि0 जितेन्द्र
• उ0नि0 अरविन्द कुमार
• हे0 का0 दीपक कुमार

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!