पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा ने किया सुलतानपुर का दौरा, कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों पर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश “
गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ )सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर :(सुलतानपुर)
अयोध्या रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन बर्मा ने बुधवार को सुलतानपुर जिले का दौरा किया। सुलतानपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस सोमेन बर्मा ने अयोध्या डीआईजी का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला जिला दौरा था। पुलिस लाइन पहुंचने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारू निगम और अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान डीआईजी बर्मा ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस की आगामी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और यहां दोबारा आकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने जिले की कार्यप्रणाली की सराहना भी की।
दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेषकर होली और रमजान, के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा करना था। डीआईजी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा निर्धारित 10 प्राथमिकताओं पर सख्ती से काम किया जाएगा, जिनमें अपराध नियंत्रण सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने जिले में महिला पुलिस अधिकारियों (पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर) के नेतृत्व में हो रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। डीआईजी बर्मा ने कहा कि वर्तमान अधिकारी और उनकी टीमें मल्टीपल लेयर इंटेलिजेंस और ग्राउंड नेटवर्क पर बेहतरीन काम कर रही हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस लगातार आपराधिक नेटवर्कों को ध्वस्त करने में जुटी है। आने वाले समय में जिले में अपराध के ग्राफ में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी!
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश















Leave a Reply