सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार
बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर द्वारा ग्राम पंचायत फाटपखना में संविधान के अधिकारों एवं, कर्तव्यों की दी गई जानकारी

सोनभद्र – फाटपखना बनवासी सेवा आश्रम द्वारा 12 फरवरी 2026 से प्रारंभ की गई “संविधान यात्रा” के अंतर्गत कुल 36 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 22 फरवरी 2026, दिन रविवार को विकास खंड म्योरपुर के गोबिंदपुर, जनपद सोनभद्र में ग्राम स्वराज सभा खम्हारिया टोला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को भारतीय संविधान में प्रदत्त उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। बैठक के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मतदान का महत्व तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि संविधान केवल अधिकार ही नहीं देता, बल्कि प्रत्येक नागरिक से कर्तव्यों के पालन की अपेक्षा भी करता है।
इस अवसर पर “अपने माटी, अपने संस्कृति” विषय पर भक्ति कर्मा गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति गांव के ही देवनाथ सिंह और मोहर सिंह द्वारा दी गई, जिसने उपस्थित ग्रामीणों में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश मजबूत किया। कार्यक्रम में लगभग 40 महिला-पुरुषों ने सहभागिता की।

बैठक में मुख्य रूप से मनोहर सिंह, भवनाथ सिंह, रामलाल, देवराज, रामपाल खरवार, मनोज यादव, भगवान गुप्ता, राकेश, अमृता, कौशल्या, कुसुम, राजकुमारी, सोनामती, प्रियंका सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
संविधान यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक न्याय की भावना को सुदृढ़ करने और लोकतांत्रिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास निरंतर जारी है। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में शेष गांवों में भी इसी प्रकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण संविधान की मूल भावना को समझ सकें और अपने अधिकारों व कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।














Leave a Reply