Advertisement

बच्चों को खेल उपकरण सामाजिक संस्था ज्ञानयज्ञ परिवार की तरफ से प्रदान किया गया।

बच्चों को खेल उपकरण सामाजिक संस्था ज्ञानयज्ञ परिवार की तरफ से प्रदान किया गया।

रामानुजगंज:- लिटिल फ्लावर स्कूल में प्रख्यात समाजविज्ञानी बजरंग मुनि जी, ज्ञानयज्ञ परिवार के अध्यक्ष मोहन गुप्ता जी, सामाजिक विचारक नरेंद्र जी की उपस्थिति में विद्यालय परिवार को बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल उपकरण प्रदान किया गया। खेल उपकरण सामाजिक संस्था ज्ञानयज्ञ परिवार की तरफ से प्रदान किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन गुप्ता जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक गुप्ता ने विद्यालय के मार्गदर्शक श्री बजरंग मुनि जी को जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के मानसिक विकास के लिए विद्यालय की शिक्षिका हिमांशी गुप्ता के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को किसी न किसी विषय पर इस सत्र से चर्चा – परिचर्चा का कार्यक्रम चलाता है। बच्चे इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेते हैं।
विद्यालय के अध्यक्ष कन्हैया कुमार अग्रवाल जी ने कहा कि हम चर्चा परिचर्चा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि भी देंगे।
समाज विज्ञानी बजरंग मुनि जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विचार मंथन रुक जाने के कारण भारत को विचारों का आयात करना पड़ रहा है। पहले भारत विचारों का निर्यात करता था। चाणक्य,विवेकानंद, दयानंद सरीखे विचारक हमारे इस देश में पैदा होते थे,अब होने बंद हो गए है। श्री मुनि जी ने चर्चा कार्यक्रम शुरू करने के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में रवि रंजन पाल, अजय गुप्ता “तूती” सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!