पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात जिला रेडियो अधिकारी केशव सिंह बने इंस्पेक्टर, एसपी श्री वरुण सिंगला, IPS ने कंधों पर स्टार लगाते हुए उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।
ब्यूरो संवाददाता :- परवीन कुकरेजा

होडल पलवल:- पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात जिला रेडियो अधिकारी केशव सिंह आज एसआई से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हो गए जिनको पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला आईपीएस ने कंधों पर स्टार लगा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है।
पुलिस अधीक्षक ने नव पदोन्नत हुए इंस्पेक्टर केशव सिंह का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें।
उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें।

















Leave a Reply