मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महुली में बालिकाओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा व कल्याण योजनाओं की दी जानकारी
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत शनिचर बाजार क्षेत्र में स्थित शिवम् इंटर कॉलेज, महुली मंदिर प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शेषनारायण पांडे, मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार, आरक्षी फिरोज अहमद एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर द्वारा बालिकाओं से संवाद स्थापित कर “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के उद्देश्य से उन्हें जागरूक किया गया।
इस दौरान नए कानूनों के तहत जीरो एफआईआर व ई-एफआईआर की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषयों पर चर्चा कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग कर युवाओं को आवश्यक हिदायत भी दी गई।


















Leave a Reply