कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक सम्पन्न
गोविन्द दुबे ब्यूरो चीफ रायसेन

रायसेन,/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभागीय योजनाओं, गतिविधियों तथा योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रगति की विधानसभावार जानकारी लेते हुए एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ तथा सीएमओ को मिलकर एसआईआर अंतर्गत गणना पत्रकों का डिजिटलाईजेश कार्य को आगामी तीन दिवस में प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य की प्रगति की प्रतिदिन जूम वीसी के माध्यम से समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कलस्टर विकसित किए जाने हेतु अभी तक की गई कार्यवाही की अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। पशुपालन हेतु जिन हितग्राहियों के प्रस्ताव बैंकों को भेजे गए हैं, उनमें स्वीकृति और राशि वितरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराएं। इसी प्रकार धान के कलस्टर विकसित करने हेतु किए जा रहे कार्यो की भी जानकारी ली। साथ ही धान उपार्जन की भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने जैविक प्राकृतिक खेती, फूलों की खेती, सब्जी की खेती आदि के कलस्टर विकसित कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायतों में 50 दिवस से अधिक समयावधि की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में बेहतर कार्य होने पर सभी जनपद सीईओ की सराहना की। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया जाए। सीएम हेल्पलाईन शिकायत निम्नगुणवत्ता से बंद ना हो और ना ही नॉन अटेन्डेन्ट रहे। जिन विभागों में अधिक संख्या में शिकायतें लंबित हैं, वह अधिकारी प्रतिदिन शिकायतों के निराकरण की प्रगति की मॉनीटरिंग करें। बैठक में शासकीय कार्यालयों में रख-रखाव, व्यवस्थाएं, रिकार्ड संधारण आदि पर भी चचा्र्र कर दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ,

















Leave a Reply