रबी सीज़न में किसानों को मिलेगी पर्याप्त सिंचाई—जल उपयोगिता समिति की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – रबी सीज़न के दौरान किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से पांढुरना जिले में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि रबी फसलों के लिए सिंचाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों की सिंचाई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्बाध और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, बिजली विभाग और जल संसाधन विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर किसानों के हित में संयुक्त रूप से कार्य करें।
बैठक में सांसद श्री विवेक बंटी साहू, क्षेत्रीय विधायक श्री नीलेश ऊईके, कलेक्टर श्री नीरज वशिष्ठ, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री उज्ज्वल सिंह चौहान (अज्जू ठाकुर), श्री सदन साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजू परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उन्नत कृषक एवं जिला जल उपयोगिता समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


















Leave a Reply