Advertisement

जिले में जैविक एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी — कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने किया निरीक्षण, स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना

जिले में जैविक एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी — कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने किया निरीक्षण, स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – ग्रीन फाउंडेशन संस्था द्वारा जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने और स्थानीय स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैविक एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पाद, देसी बीज, जीवामृत, घनजीवामृत सहित प्राकृतिक खेती से जुड़े अनेक सामग्री प्रदर्शित की गई।

इसके साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) द्वारा निर्मित पापड़, बड़ी, अचार, चिप्स, आटा जैसे विभिन्न घरेलू उत्पादों ने भी लोगों का विशेष आकर्षण खींचा।

प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने सभी स्टॉलों पर पहुंचकर उत्पादों की गुणवत्ता, उनकी निर्माण प्रक्रिया एवं किसानों व महिला समूहों के प्रयासों की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा स्थानीय समूहों द्वारा तैयार किए गए घरेलू उत्पादों की विविधता, शुद्धता और उत्कृष्ट गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों एवं महिला समूहों को अपने उत्पादों के विपणन व प्रचार-प्रसार के नए अवसर भी प्राप्त हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!