जल संरक्षण के अंतर्गत विकासखंड सौंसर की ग्राम पंचायत बानाबकोड़ा में जन सहयोग से बनाया गया बोरी बंधान
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड सौंसर के सेक्टर क्रमांक 1 की ग्राम पंचायत बानाबकोड़ा में नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर असोसिएशन द्वारा जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राशिका बेंडे पूर्व जनपद पंचायत सदस्य श्री राधेश्याम बेंडे, समाजसेवी श्री राजेंद्र नखाते, सहायक सचिव श्रीमती चेतना जूनघरे की उपस्थिति में नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश सोमकुंवर, सचिव श्री गोपाल कोठे, वृक्ष मित्र श्री अरुण गुरुजी ठाकरे के माध्यम से जल संचय संरक्षण अभियान में प्राकृतिक जल स्रोत पर बोरी बंधान बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू, समाजसेवी विद्यार्थी और परामर्शदाताओं के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य किया गया। जिसमें बोरियों मे रेत मिट्टी भरकर बहते हुए पानी को रोककर बंधान बनाया गया।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति से श्री भीमराज बड़वाईक श्री दिनेश पाटिल, श्री पंकज रंगारे, श्री हेमंत हिवरकर द्वारा बोरी बंधान में जल संचय होने पर विभिन्न लाभ होते हैं तथा पशु पक्षी खेतों को इसका उपयोग होता है यह बताया गया। साथ ही परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे द्वारा मानव जीवन में जल कितना महत्वपूर्ण है, उसकी जानकारी छात्रों को दी गई। साथ ही जिन सहयोगी छात्र द्वारा सहयोग किया गया, उसकी सराहनीय कार्य को भी प्रशंसा की। समाजसेवा में इसी प्रकार समाज की भावना के साथ जुड़कर लोगों में जल संरक्षण के लिए जागरूकता का कार्य किया गया। परामर्शदाता श्री सुभाष ठाकरे, श्री दिनेश

सोमकुंवर द्वारा भी जल के महत्व को समझाया गया, इनमें उपस्थित बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू छात्रों जिनके द्वारा श्रमदान कराया गया, वे सहयोगी सुश्री शिल्पा भालेराव, सुश्री निधि लोनकर सुश्री संगीता मोहले, श्री अमित सातपुते, श्री भुवन गजभिये, श्री राहुल नागपुरे, श्री साहिल चोरकर, श्री मयूरी वाकोडे, सुश्री पूजा कोठे, सुश्री प्यारीका वासनिक, सुश्री रागिनी वासनिक, सुश्री नंदनी घोरमाडे, सुश्री ममता कोठे, श्री पीयूष रेवतकर, सुश्री माधुरी डोंगरे, सुश्री रीता धोटे, सुश्री गायत्री मोहले आदि उपस्थित थे।


















Leave a Reply