Advertisement

“मुस्कान विशेष अभियान” के तहत पुलिस विभाग द्वारा बच्चों व छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरूकता अभियान सराहनीय

मुस्कान विशेष अभियान” के तहत पुलिस विभाग द्वारा बच्चों व छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरूकता अभियान सराहनीय

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – क्षेत्र में “मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं को अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी ने सौसर स्थित अन्ना भाऊ साठे भवन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बाल अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए बच्चों को सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में पांढुर्णा पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सरस्वती हाई स्कूल पांढुर्णा,

हाई स्कूल बोरगांव,

हाई स्कूल पंद्राखेड़ी,

तथा समता कॉलेज पांढुर्णा


में छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, महिला अपराध रोकथाम, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव एवं ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, अपराध की आशंका या ऑनलाइन खतरे की स्थिति में तुरंत परिजनों एवं पुलिस से संपर्क करें।

“मुस्कान विशेष अभियान” के माध्यम से पुलिस द्वारा किया जा रहा यह जनजागरूकता प्रयास स्कूल-कॉलेजों में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है तथा बच्चों में कानून, सुरक्षा और सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!