नर्मदा प्रवाह यात्रा का पांढुर्णा में भव्य स्वागत
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश गूँजा
पांढुरना – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्रा के अंतर्गत नागपुर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात) की ओर प्रस्थान कर रही नर्मदा प्रवाह यात्रा का आज पांढुर्णा जिले में भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
यात्रा दल के आगमन पर नगरवासियों ने पारंपरिक तिलक, पुष्पवर्षा और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। पूरा आयोजन राष्ट्रीय एकता के भाव से सराबोर रहा।
*यात्रा का उद्देश्य*
*राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना
*युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की भावना को जागृत करना
*सरदार पटेल के अखंड भारत के संकल्प को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना
यात्रा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पदयात्रा ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को मजबूत आधार प्रदान करती है।
*कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति*
सांसद विवेक बंटी साहू
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,नगर व जिले के प्रशासनिक अधिकारी,स्थानीय सामाजिक संगठन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि
,कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण, औरबड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी एवं ग्रामीणजन ने उपस्थित होकर इस यात्रा का भव्य स्वागत किया।
सभी ने इस ऐतिहासिक यात्रा को देश की एकता और शक्ति का प्रतीक बताते हुए इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

















Leave a Reply