जिला पांढुर्णा में जघन्य एवं चिन्हित अपराधों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में जघन्य, सनसनीखेज एवं चिन्हित अपराधों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य जिले में दर्ज गंभीर अपराधों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनकी त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।
बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज सोनी, एसडीओपी पांढुर्णा श्री ब्रजेश भार्गव, निरीक्षक थाना प्रभारी सौंसर श्री रूपलाल उईके, निरीक्षक ए.बी. मर्सकोले, थाना प्रभारी लोधीखेड़ा उप निरीक्षक श्री आशीष भीमटे, उप निरीक्षक सुश्री अनिता सराठे एवं एडीपीओ श्री उमेश कुशवाह, श्री शिवेन्द्र सिंह तोमर तथा एजीपी श्री प्रकाश बावने उपस्थित थे। अधिकारियों की यह व्यापक उपस्थिति इस बात को रेखांकित करती है कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग गंभीर अपराधों के प्रति सख्त और संवेदनशील दोनों हैं।
बैठक में मुख्य रूप से साक्षियों के समंस/वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली, साक्षियों को समय पर माननीय न्यायालय में उपस्थित कराने तथा प्रकरणों का माननीय न्यायालय से यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मामले में विलंब न हो और प्रत्येक मामले की प्रगति नियमित रूप से मॉनिटर की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले और अपराधियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


















Leave a Reply