जनपद पंचायत पांढुर्णा व सौंसर में सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक सम्पन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज जनपद पंचायत पांढुर्णा और सौंसर जनपद में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक ली गई। बैठक में मनरेगा योजना अंतर्गत जिन सचिव का लेबर बजट कम है, उन्हें अपनी-अपनी ग्राम पंचायत का लेबर बजट को उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए गए।
आवास योजना के अंतर्गत एक सप्ताह में ग्राम पंचायतों के लंबित आवास को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही आदरणीय सीईओ श्री अग्रिम कुमार के अथक प्रयास से शुरू की गई वॉश ऑन व्हील्स सेवा में सभी सचिवों का अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के लिए सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, जिससे जनपद स्तरीय बनाए गए सामुदायिक स्वच्छता परिसर और व्यक्तिगत शौचालय की सफाई स्वच्छता साथियों द्वारा की जा सके।
आज की बैठक में आवास और मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही ग्राम पंचायतों में नल-जल और अन्य कर वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। आवास में 25 प्रतिशत से कम प्रगति वाले सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि आवास के लिए गरीबों को मटेरियल भी सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाए। बैठक में समस्त सचिव, रोजगार सहायक, पीसीओ, बीपीओ, सीईओ जनपद श्रीमती बंदू सूर्यवंशी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री चंद्रशेखर ढोने उपस्थित थे।
सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार द्वारा समीक्षा बैठक में निम्नानुसार निर्देश दिए गए-
1.आवास सत्यापन का कार्य 30 नवंबर के पूर्व शत प्रतिशत पूर्ण किया जाये।
2.मनरेगा मे ई-केवायसी का कार्य 15 दिवस की समयसीमा में किया जाये।
3.आवास पूर्णता प्रतिशत बढ़ाया जाना और आगामी सप्ताह तक में प्रारम्भ नहीं हुए आवासों को शुरू कराना।
4.एक बगिया में प्रति पौधारोपण लगभग 130 मानव दिवस सृजित करना एवं सभी कार्यों में फेंसिंग कराना।
5.स्व सहायता समूहों के लिए हाथकरघा यूनिट की स्थापना।


















Leave a Reply