Advertisement

जिला पांढुर्णा में “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत भंसाली स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

जिला पांढुर्णा में “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत भंसाली स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 01 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की पतासाजी एवं दस्तयाबी हेतु “मुस्कान विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज कुमार सोनी के निर्देशन में प्रतिदिन मुस्कान अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में जिला पांढुर्णा में आज को थाना लोधीखेडा अंतर्गत भंसाली स्कूल लोधीखेडा के छात्र-छात्राओं को “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत गुम नाबालिक बालिकाओं की पतासाजी एवं दस्तयाबी, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, सायबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों की जानकारी तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अलावा डायल-112, गुड टच-बेड टच, बाल विवाह उन्मूलन, पास्को एक्ट, संविधान एवं कानून, महिला सुरक्षा एवं अन्य संबंधित विषयों की भी जानकारी विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों को दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज कुमार सोनी ने मुस्कान अभियान के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताते हुए बालक-बालिकाओं एवं आम नागरिकों को पुलिस की सहायता लेने के लिए बेझिझक होने की समझाईश दी। कार्यक्रम में सायबर फ्रॉड से बचाव, अनजानी लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी साझा न करने के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही नशा मुक्ति, महिलाओं का सम्मान, उनके अधिकार, करियर संबंधी जानकारी एवं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज कुमार सोनी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौंसर श्रीमती प्रियंका पांडेय, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक संध्यारानी सक्सेना, यातायात प्रभारी निरीक्षक सुश्री आकांक्षा सहारे, थाना प्रभारी लोधीखेडा श्री ए.बी. मर्सकोले, पुलिस स्टाफ एवं भंसाली स्कूल के शिक्षकगण एवं 200-250 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!