Advertisement

विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में ग्राम बोरगांव में बीएलओ, सरपंच और वार्ड मेंबर की बैठक संपन्न

विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में ग्राम बोरगांव में बीएलओ, सरपंच और वार्ड मेंबर की बैठक संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना -मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बोरगांव में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सरपंच और वार्ड सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मतदाताओं से गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरवाने एवं उन्हें निर्धारित समय पर वापस प्राप्त कराने की रणनीति बनाई गई।

बैठक के दौरान ग्राम में हाल ही में घर परिवर्तन करके आने वाले मतदाताओं को अपने पूर्व पते के बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र भरने हेतु जागरूक करने पर जोर दिया गया। जिन बीएलओ की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उन्हें अपने दायित्वों को शीघ्र और प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत बोरगांव में 6000 से अधिक मतदाता हैं, जिनसे गणना प्रपत्र भरवाने की कार्यवाही तेज गति से जारी है।

बैठक में एसडीएम सौंसर, ग्राम सरपंच बोरगांव, वार्ड सदस्यों सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!