Advertisement

SIR में लोकतंत्र का उत्सव,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत विशेष अभियान

SIR में लोकतंत्र का उत्सव,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत विशेष अभियान

संवाददाता धनंजय जोशी 
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश 
पांढुरना – भारत का लोकतांत्रिक तंत्र मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है। प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन पंजीकरण होना न केवल उसके मतदान अधिकार की सुरक्षा करता है, बल्कि सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला भी है। इसी उद्देश्य से “मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026” (Special Intensive Revision – SIR 2026) पांढुर्णा जिले में पूरे उत्साह, सजगता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा। इस प्रक्रिया में वर्तमान मतदाताओं को विगत SIR की मतदाता सूची से लिंक किया जा रहा है ताकि मतदाता सूची पूर्ण, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाई जा सके।
पांढुर्णा कलेक्‍टर श्री नीरज कुमार वशिष्‍ठ के कुशल मार्गदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 128 – पांढुर्णा के सभी 254 मतदान केन्द्रों पर दिनांक 23 नवंबर 2025 एवं 30 नवंबर 2025 को “SIR में लोकतंत्र का उत्सव” विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा।
अभियान के दौरान विधान सभा क्षेत्र में नियुक्त सभी बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, शाला शिक्षक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी तथा नोडल अधिकारी प्रातः 8:00 बजे से मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की सहायता करेंगे।
अभियान के तहत दिनांक 20/11/2025 तक विधानसभा क्षेत्र के कुल 2,18,589 मतदाताओं में से 1,01,546 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मिलान किया जा चुका है। शेष मतदाताओं को उनके निकटतम मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराने हेतु यह विशेष सुविधा दिवस आयोजित किए जा रहे हैं ताकि वे सहजता से अपना गणना फ़ॉर्म भर सकें, दस्तावेज़ों में आ रही कठिनाइयों का समाधान करा सकें तथा विगत SIR से स्वयं को लिंक करवा सकें।
विधानसभा पांढुर्णा की निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी श्रीमती अलका एक्‍का ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि—“आप अपने लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित रखने हेतु दिनांक 23 नवंबर 2025 एवं 30 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर अवश्य उपस्थित हों और मतदाता सूची में अपना नाम सही व अद्यतन कराने हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराएँ। यह अभियान आपके हित और सुविधा के लिए है। आपका सहयोग ही इस प्रयास को सफल बनाएगा।”
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!