कपास किसान ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार : पांढुर्णा कलेक्टर श्री वशिष्ठ के मार्गदर्शन में AEOs सक्रिय
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पांढुर्णा विकासखंड के कृषि विस्तार अधिकारी (AEOs) किसानों को डिजिटल कृषि सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मोरडोगरी एवं कामटी कला में विशेष जागरूकता एवं पंजीयन अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान AEOs ने ग्रामीण कृषकों को कपास किसान ऐप की उपयोगिता, लाभ और पंजीयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि ऐप के माध्यम से वे न केवल अपने कपास फ़सल से संबंधित तकनीकी सलाह प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि मौसम पूर्वानुमान, रोग नियंत्रण उपाय और सरकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी भी आसानी से पा सकेंगे।

कृषि विभाग की टीम ने मौके पर ही किसानों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराकर तुरंत पंजीयन भी पूर्ण कराया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कृषि सेवाएँ उनकी खेती को अधिक सुरक्षित और वैज्ञानिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।



















Leave a Reply