Advertisement

अधिवक्ता संघ पांढुर्ना में नई कार्यकारिणी का गठन, विजयी पदाधिकारियों ने ग्रहण किया प्रभार

अधिवक्ता संघ पांढुर्ना में नई कार्यकारिणी का गठन, विजयी पदाधिकारियों ने ग्रहण किया प्रभार

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्ना। मंगलवार को अधिवक्ता संघ पांढुर्ना में हुए चुनाव (07 नवंबर 2025) में विजयी पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा गया। संघ कक्ष में आयोजित इस समारोह में पूर्व पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौपीं और नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार—

अध्यक्ष: अधि. विजय केवटे,
उपाध्यक्ष: अधि. अनिल सोनी,उपाध्यक्ष: अधि. परसराम कड़वे,सचिव: अंजुम मेश्राम,सहसचिव: शैलेश भगत
कोषाध्यक्ष: प्रमोद ढोके,ग्रंथपाल: प्रभु मोहबे

कार्यकारिणी सदस्य (मनोनीत)

अधि. एम.ए. कुरैशी, अवतारसिंह रामगढ़िया, संजय ठाकरे, विजय देशमुख, प्रदीप दुपारे, वैशाली महाले, एड. चेतन सुरजुसे, सुशील घाटोडे, कुलदीप बुआडे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अल्का इक्का ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन में सामूहिकता, अनुशासन और सेवा भाव को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में अधिवक्ता संघ की सामाजिक एवं न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर अधि. वासुदेव महाले, विजय मेश्राम, विजय भादे, विजय पराड़कर, विजय हलवे, सिद्धार्थ पाटिल, कमल यादव, गौरव गाड़गे, दीपेश पदमाकर, संजुलता सोनवाँशी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

समारोह उपरांत विजयी पदाधिकारियों और नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को सभी समर्थकों एवं सहयोगियों द्वारा बधाइयाँ दी गईं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!