Advertisement

जनसुनवाई : कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सुनी 30 आवेदकों की समस्यायें

जनसुनवाई : कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सुनी 30 आवेदकों की समस्यायें

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 30 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम मारूड़ के श्री रामदास जुमड़े ने कृषि भूमि में भाई का नाम जोड़ने, ग्राम उमरीखुर्द के श्री ताराचंद ने ग्राम में वोल्टेज की समस्या दूर करने, ग्राम बुचनखापा के श्री कृष्णा करदाते ने निजी भूमि में अनावेदक द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने, अम्बा वार्ड पांढुर्णा की श्रीमती अनिता चौरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पांढुर्णा नगर की श्रीमती हपीजा बी ने नल कनेक्शन दिलाने, पांढुर्णा नगर के श्री रमेश खोडे ने अनावेदक द्वारा मकान के रास्ते किये गये अतिक्रमण को हटाने, पांढुर्णा नगर की श्रीमती कौशल्या भलावी एवं भवानी वार्ड निवासी श्रीमती रत्ना कुरवाडे ने आवासीय पट्टा दिलाने, पांढुर्णा नगर की श्रीमती सुशीलाबाई एवं श्री रूपेश कावले ने भवन निर्माण की अनुज्ञा दिलाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!