Advertisement

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: पांढुर्णा में घर-घर सर्वेक्षण जारी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: पांढुर्णा में घर-घर सर्वेक्षण जारी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश]

पांढुर्णा – मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर सर्वेक्षण का कार्य संबंधित बीएलओ (BLO) द्वारा लगातार किया जा रहा है।
यह अभियान पात्र नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा सूची में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, सर्वेक्षण कार्य का फील्ड निरीक्षण निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) श्रीमती अलका इक्का तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) श्री विनय प्रकाश ठाकुर द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान

पंढरी वार्ड में बीएलओ प्रभाकर इवनाती,

महावीर वार्ड में बीएलओ सविता डेहरिया,

तथा भगत सिंह वार्ड में बीएलओ रंजन सिंह राजपूत
द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की समीक्षा की गई।


अधिकारियों ने वार्डों में सर्वेक्षण के दौरान उत्पन्न हो रही समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका तत्काल निराकरण किया। साथ ही बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचकर सही एवं अद्यतन जानकारी एकत्रित करें, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं पूर्ण रूप से अद्यतन हो सके।

अधिकारियों ने क्षेत्र के मतदाताओं से सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से न छूटे और सभी लोग आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर बीएलओ के कार्य में सहयोग करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!