Advertisement

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) में पांढुरना का सिंगपुर वार्ड बना प्रथम—BLO विनोद पाटिल ने शत-प्रतिशत कार्य किया पूर्ण

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) में पांढुरना का सिंगपुर वार्ड बना प्रथम—BLO विनोद पाटिल ने शत-प्रतिशत कार्य किया पूर्ण

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। विशेष गहन पुनरीक्षण SIR–26 के तहत विधानसभा क्षेत्र 128 पांढुर्णा के भाग संख्या 74 सिंगपुर में नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) श्री विनोद पाटिल द्वारा सौंपे गए सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए गए हैं।

इस उपलब्धि के साथ जिला पांढुर्णा में सर्वप्रथम 100% कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ के रूप में सिंगपुर के प्राथमिक शिक्षक एवं BLO श्री पाटिल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

निर्वाचन कार्य की समयबद्ध एवं सटीक पूर्णता के लिए BLO द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय माना जा रहा है। सिंगपुर में त्वरित सर्वे, मतदाता सूची का अद्यतन, त्रुटियों का निराकरण और आवश्यक फॉर्मों की प्रक्रिया को समय रहते पूरा करना निर्वाचन कार्य में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!