Advertisement

निःशुल्क नेत्र सेवा—मानवता की मिसाल : 56 लोगों का नेत्र परीक्षण, 25 मरीज जबलपुर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु रवाना

निःशुल्क नेत्र सेवा—मानवता की मिसाल : 56 लोगों का नेत्र परीक्षण, 25 मरीज जबलपुर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु रवाना

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – स्थानीय प्रकाश भाऊ उईके हेल्प ग्रुप, पांढुर्णा द्वारा आज मानवता और जनसेवा को समर्पित निःशुल्क नेत्र सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 महिला एवं पुरुषों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 25 जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जबलपुर रवाना किया गया।

पिछले दो वर्षों से यह सेवा निरंतर पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही है। हेल्प ग्रुप की इस पहल से अब तक क्षेत्र के सैकड़ों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं और कई लोगों को अपनी दृष्टि सुधारने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस पुनीत सामाजिक कार्य में श्री प्रकाश सिरस्कर,श्री यादोराव डोबले,
तथा हेल्प ग्रुप के अन्य समर्पित सदस्य सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। सभी सदस्य “सेवा ही हमारा धर्म है” के मूलमंत्र को आत्मसात कर समाज सेवा में सतत लगे हुए हैं।

हेल्प ग्रुप, पांढुर्णा द्वारा चलाए जा रहे इस नि:शुल्क नेत्र सेवा अभियान की क्षेत्रवासियों द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है। यह सेवा उन व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक तंगी के कारण उपचार नहीं करा पाते थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!