जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर श्री तोमर ने कलेक्टर श्री वशिष्ठ से की शिष्टाचार मुलाकात
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर श्री देवेंद्र सिंह तोमर ने आज पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण अधिकारी श्री तोमर ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कार्यों की जानकारी साझा की तथा राज्य सैनिक बोर्ड और केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने झंडा दिवस के अब तक के संग्रह राशि के बारे में भी अवगत कराया और पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए बनाई जा रही रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल भी उपस्थित थे।


















Leave a Reply