Advertisement

सौंसर में शुरू हुआ आधुनिक स्मार्ट फिश पार्लर : स्वच्छ वातावरण में ताजी मछलियां अब एक ही स्थान पर उपलब्ध

सौंसर में शुरू हुआ आधुनिक स्मार्ट फिश पार्लर : स्वच्छ वातावरण में ताजी मछलियां अब एक ही स्थान पर उपलब्ध

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर गतिविधि के अंतर्गत जिला पांढुर्णा की तहसील सौंसर में स्मार्ट फिश पार्लर का शुभारंभ किया गया। मत्स्य विभाग छिंदवाड़ा द्वारा इस परियोजना के लिए रु. 5 लाख की राशि नगर पालिका सौंसर को प्रदान की गई थी, जिसके माध्यम से आधुनिक फिश पार्लर का निर्माण कराया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री नाना भाऊ मोहड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर स्मार्ट फिश पार्लर का शुभारंभ किया।

इस पार्लर की स्थापना का उद्देश्य मछली व्यवसायियों और उपभोक्ताओं दोनों को स्वच्छ, सुरक्षित और हाईजेनिक वातावरण में खरीद-बिक्री की सुविधा प्रदान करना है। अब उपभोक्ताओं को ताजी मछलियां एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी, वहीं मत्स्य पालकों और विक्रेताओं को अपने उत्पाद का उचित मूल्य और स्थायी बाजार मिलेगा।

यह पहल स्थानीय मत्स्य उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!