Advertisement

पांढुर्णा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिये बी.एल.ए. को दिया गया प्रशिक्षण

पांढुर्णा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिये बी.एल.ए. को दिया गया प्रशिक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – निर्वाचन कार्य की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पांढुर्णा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अलका एक्का द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी से नियुक्त बी.एल.ए. ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया, उसके विभिन्न चरणों, पात्रता, दावे-आपत्तियों के निवारण तथा मतदाता सूची के अद्यतन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री नरेंद्र बाबल द्वारा उपस्थित सभी बी.एल.ए. को विशेष गहन पुनरीक्षण की तकनीकी प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को यह भी बताया कि बी.एल.ए. का कार्य निर्वाचन कार्यप्रणाली में एक अहम कड़ी के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि प्रत्येक बूथ स्तर पर बी.एल.ए. अपने दायित्वों का निर्वहन दक्षता एवं निष्पक्षता से कर सकें, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनी रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!