Advertisement

हिवरा पृथ्वीराम पहुंचे विधायक नीलेश उइके — किसानों से की मुलाकात, मवेशियों की बीमारी पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हिवरा पृथ्वीराम पहुंचे विधायक नीलेश उइके — किसानों से की मुलाकात, मवेशियों की बीमारी पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिवरा पृथ्वीराम में हाल ही में कई किसानों के मवेशियों की बीमारी से मृत्यु की सूचना सामने आने के बाद क्षेत्र के विधायक श्री नीलेश उइके ने गुरुवार को गांव पहुंचकर ग्रामीण किसानों से मुलाकात की।

विधायक श्री उइके ने किसानों से उनके घरों पर जाकर विस्तृत जानकारी ली और मवेशियों की मौत से उत्पन्न स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस गंभीर समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में तत्काल जांच दल भेजा जाए, बीमार मवेशियों का उपचार प्रारंभ किया जाए तथा बीमारी पर नियंत्रण के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर विधायक श्री उइके के साथ पांढुर्णा युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री बंटी ठाकुर, सेवादल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री भरत सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य श्री जितेन्द्र गोलाइत, श्री योगेश ठाकुर, श्री तुषार सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

विधायक श्री उइके ने कहा कि “किसानों की आजीविका से जुड़ी हर समस्या पर सरकार और प्रशासन की नज़र है। मवेशियों की बीमारियों पर तत्काल नियंत्रण हेतु विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी किसान को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मवेशियों में बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल पशु चिकित्सक को सूचित करें और संक्रमित पशुओं को अन्य जानवरों से अलग रखें, ताकि बीमारी का फैलाव रोका जा सके।

विधायक के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम को गांव में तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!