Advertisement

पांढुर्णा कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पांढुर्णा कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, सीएम कार्यालय, सीएम हाउस, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं न्यायालयों से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही विभिन्न समसामयिक एवं अंतर्विभागीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी उपस्थित अधिकारियों से परिचय लिया और कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी इस माह की रैंकिंग में ए ग्रेड में आने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

समीक्षा बैठक में एडीएम श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। वहीं सौंसर से खंड स्तरीय अधिकारी वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से बैठक में शामिल हुये। बैठक में समय-सीमा प्रकरणों के प्रभावी समाधान के लिये समन्वय, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व पर बल दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!