Advertisement

युवाओं के स्वदेशी संकल्प से गूंजा एतश कॉलेज, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम

युवाओं के स्वदेशी संकल्प से गूंजा एतश कॉलेज, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ का प्रेरक उद्बोधन

पांढुर्णा — एतश कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक प्रेरणादायी युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पांढुर्णा जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर युवाओं को आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग और नवाचार के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के प्रेरक मंत्र के साथ आयोजित यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों के संवर्धन, नवाचार तथा युवा उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा, ताकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार किया जा सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री संतोष जैन जी, एतश कॉलेज संचालक श्री विवेक राऊत जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण वाकोडे जी, श्री सदन साहू जी, श्री प्रीतम राऊत जी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश (बंटी) छागानी जी, श्री विवेक गायकवाड़ जी, श्री पंकज नाईक जी, श्री सौरभ अढाऊ जी, श्री ईश्वर बोरकर जी, श्री राम साहू जी, श्री नितुराज धुन्डे जी, श्री कार्तिक तवले जी, श्री मुकुंद बाबल जी सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण, मातृशक्ति, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल युवाओं में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त बनाने वाला रहा, बल्कि स्थानीय स्तर पर नवाचार, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरक कदम सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!