Advertisement

मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

ब्यूरो चीफ धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा — “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को बाल अपराधों, महिला अपराधों एवं सायबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।

इस श्रृंखला में पुलिस विभाग द्वारा यूनिवर्सल गर्ल्स कॉलेज पांढुर्णा, लिटिल स्टेप कॉलेज बोरगांव एवं समता कॉलेज पांढुर्णा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, महिला सुरक्षा, सायबर क्राइम से बचाव के उपायों तथा आत्मरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विशेष रूप से समता कॉलेज पांढुर्णा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश ने स्वयं उपस्थित होकर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “मुस्कान विशेष अभियान” का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है, ताकि बच्चे और महिलाएं भयमुक्त होकर आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएँ भी साझा कीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!