Advertisement

पांढुर्णा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का निरीक्षण — एसडीएम अल्का एक्का ने दिए आवश्यक निर्देश

पांढुर्णा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का निरीक्षण — एसडीएम अल्का एक्का ने दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो चीफ धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। इसी क्रम में एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अल्का एक्का द्वारा विधानसभा क्षेत्र 128 पांढुर्णा के अंतर्गत निरीक्षण किया गया। इस दौरान एस डी एम अलका एक्का द्वारा स्वयं गणना पत्रक का वितरण एवं संग्रहण भी किया।

निरीक्षण के दौरान गणना पत्रकों के वितरण एवं संग्रहण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम समय पर सूची में जोड़े जाएँ तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है, इसलिए प्रत्येक बीएलओ अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएँ।
निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!