जनजातीय गौरव दिवस पर पांढुर्णा में पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी आयोजित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत पांढुर्णा के प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को समर्पित पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जनजातीय समुदाय से जुड़े विशिष्ट व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में महुए के लड्डू, बाजरा, ज्वार व मक्का की रोटियां, कोदो-कुटकी से बने व्यंजन सहित कई पारंपरिक पकवानों का स्वाद लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया।
इस अवसर पर आजिविका मिशन पांढुर्णा के अंतर्गत साईराम स्वसहायता समूह, भारत माता स्वसहायता समूह पारडी, तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति छात्रावास पांढुर्णा, नांदनवाड़ी और गायखुरी आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणी अग्निहोत्री, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता बाई तुमडाम, उपाध्यक्ष श्री भिमराव वालके, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम श्रीमती अल्का एक्का, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल, तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बन्दु सूर्यवंशी, ब्लॉक समन्वयक चंद्रशेखर ढ़ोने, तथा जनजाति विभाग से कुमरे जी सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वसहायता समूह की महिलाएँ उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और जनजातीय परंपराओं से जुड़े इन व्यंजनों की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।



















Leave a Reply