Advertisement

मुस्कान विशेष अभियान” के तहत पांढुर्णा पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुस्कान विशेष अभियान” के तहत पांढुर्णा पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

वंदे मातरम् 150वें स्मरणोत्सव पर बालक-बालिकाओं को दिए गए सुरक्षा एवं अधिकारों के संदेश

पांढुर्णा – “मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव के अवसर पर लक्ष्मी स्मृति भवन एवं समता कॉलेज पांढुर्णा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित नाबालिक बालक-बालिकाओं को बाल अपराधों, महिला अपराधों तथा आत्म-सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यह बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कैसे करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता की भावना विकसित करना था।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निरंतर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!