Advertisement

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें स्मरणोत्सव पर पांढुर्णा में हुआ भव्य आयोजन

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें स्मरणोत्सव पर पांढुर्णा में हुआ भव्य आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

लक्ष्मी स्मृति भवन में गूंजा देशभक्ति का स्वर

पांढुर्णा – राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें स्मरणोत्सव के अवसर पर आज लक्ष्मी स्मृति भवन पांढुर्णा में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, नागरिक, छात्र-छात्राएँ एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री नाना भाऊ मोहोड उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश, अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका इक्का, तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर, तथा जनपद पंचायत सीईओ श्री बंदु सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। पूरा सभागार देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक महत्ता और उसके माध्यम से देश की एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को नमन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!