जयपुर संभाग
जिला ब्यूरों रमाकान्त भारदूाज
चेपियनशिप में बच्चों ने जीते स्वर्ण पदक

राजधानी जयपुर में आयोजित इंटर स्कूल ताईक्वांडों चेपियनशिप में आगरा रोड़ स्थित द मार्शल क्लब के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में शहर के सैकड़ो खिलाडियों ने भाग लिया ।द मार्शल क्लब के यश गुप्ता स्वर्ण पदक, दिवित अग्रवाल स्वर्ण पदक, हार्दिक पाराशर स्वर्ण पदक, निविक्षा सिंह रजत पदक, अर्णव जांगिड़ स्वर्ण पदक, परनव जांगिड़ को रजत पदक, गर्वित चौधरी कांस्य पदक, प्रियांश अमेरिया स्वर्ण पदक, दिव्याश शर्मा रजत पदक, कशिश शर्मा रजत पदक एवं प्रथ्वी सिंह ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया । कोच अफसर अहमद ने बताया कि ताईक्वांडों एक कोरियन मार्शल आर्ट है। जो शारीरिक और मानशिक अनुशासन को बढ़ावा देता है। यह न केवल एक खेल है, बल्कि एक जीवन शैली भी है। जों आत्मावेश्वास और अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारिया सिखाती है।















Leave a Reply