Advertisement

कलेक्‍टर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 95 प्रतिशत ई-केवायसी कर प्रदेश में दूसरे स्‍थान पर

कलेक्‍टर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 95 प्रतिशत ई-केवायसी कर प्रदेश में दूसरे स्‍थान पर

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्‍टर ने किसानो एवं हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय पर अपना पंजीयन एवं ई-KYC पूर्ण कराएँ

पांढुरना – मध्यप्रदेश शासन किसानों के हित में प्रत्येक वर्ष समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था करता है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना, बिचौलियों पर निर्भरता कम करना तथा पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से उपार्जन सुनिश्चित करना है। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत हितग्राहियों तक खाद्यान्न की सुगम उपलब्धता एवं शत-प्रतिशत eKYC कराकर योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना शासन की प्राथमिकता है ।
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन किया जाएगा। उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा । जिसकी समर्थन मुल्‍य निर्धारित किया गया धान (कॉमन) – ₹2369, ज्वार – ₹2699, बाजरा – ₹2775 तथा उपार्जन अवधि धान – 01 दिसम्बर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक एवं ज्वार/बाजरा – 24 नवम्बर 2025 से 24 दिसम्बर 2025 तक रहेगी ।
जिले के कृषक हेतु नि:शुल्क पंजीयन – सहकारी समिति/सहकारी विपणन संस्थाएं, ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं तहसील कार्यालय स्थित सुविधा केंद्रों पर होगा तथा सशुल्क पंजीयन – एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर किया जा सकता है ।
जिले के 2,86,153 सदस्यों में से 2,71,481 सदस्यों का ई-KYC हो चुका है (95%)। जिले की रैंकिंग प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है । 30 सितम्बर 2025 तक शेष 3858 हितग्राहियों एवं 2653 पूर्व से लाभान्वित परिवारों का ई-KYC 100% कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । ई-KYC हेतु राशन दुकानों पर POS मशीन एवं मेरा eKYC मोबाइल एप से सुविधा उपलब्ध है । जिन परिवारों/सदस्यों का ई-KYC 30 सितम्बर 2025 तक नहीं होगा, उन परिवारों की पात्रता अगली माह की जनरेटरी सूची में नहीं होगी ।
कलेक्टर पांढुर्णा ने किसानों एवं हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय पर अपना पंजीयन एवं ई-KYC पूर्ण कराएँ ताकि शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं समर्थन मूल्य का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!