*महिलाओं की उच्चतर शिक्षा, कौशल विकास के साथ सुरक्षा हेतु उन्मुखीकरण*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

ब्लॉक संसाधन केंद्र, नगवां पर जनपद सोनभद्र के महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक साधना मिश्रा के द्वारा भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना*संकल्प* के तहत महिला जागरूकता उनकी शिक्षा और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कौशलों का विकास करने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं प्रकाश डाला। उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह के द्वारा की गई । खंड शिक्षा अधिकारी ने संबोधित करते हुएकहा कि*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* का नारा मात्र एक नारा नहीं अपितु जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए बालिकाओं को तैयार करना भी है बालिकाएं किसी भी कार्य के लिए अपने में स्वयं आप निर्भर बन सके इस हेतु महिलाओं के लिए इस तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं । भारत सरकार के द्वारा महिलाओं को उत्थान के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जिला समन्वयक साधना मिश्रा के द्वारा बताया गया कि बाल विवाह , अवैध एवं बालिकाओं के बिना मर्जी के विवाह को कैसे रोका जाए हम सबकी उसमें क्या भूमिका हो सकती है उस पर भी प्रकाश डाला। जिला प्रशासन के द्वारा अनेक स्तरों पर जो सहायता उपलब्ध कराई जाती है उस संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर थाना रायपुर के उप निरीक्षक दीप नारायण एवं महिला आरक्षी साक्षी तिवारी भी उपस्थित थी, साक्षी तिवारी ने पुलिस विभाग के द्वारा जारी किए गए अनेक मोबाइल नंबरों की विस्तृत जानकारी दी जिससे त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है । ब्लॉक संसाधन सभागार में संदर्भ दाता संजय जयसवाल , अ रूणेश पाण्डेय एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन रमेश सिंह अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।














Leave a Reply